विपक्ष में नहीं इतनी ताकत कि बीजेपी का कर सके मुकाबला- कविता जैन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन का बयान सामने आया है। कविता जैन ने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन का बयान सामने आया है। कविता जैन ने कहा कि चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और विकास के दम पर ही बीजेपी चुनावी मैदान में उतरेगी।

kavita jain1

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल में इतनी ताकत नहीं है कि वो विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सके। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई पर भी तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा विधानसभा में खुद कहते थे कि उन्हें किसी का डर नहीं है, तो अब वो कार्रवाई से क्यों डर रहे हैं। वहीं, कुलदीप बिश्नोई के आवासों पर हुई कार्रावई पर कविता जैन ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते नहीं, बल्कि सीबीआई खुद ये कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *