ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक जुआ खेलने में इस कदर मशगुल हो गया कि उसने अपनी को ही दाव पर लगा लिया। इसके बाद युवक जुए में हार गया और जीते वालों ने महिला के कपड़े फाड़ना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि जुआ महिला के ही घर में खेला जा रहा था। जैसे- तैसे खुद को दरिंदों से बचाकर महिला घर के की रसाई में चली गई और दरवाजा बंद कर पुलिस को इसकी जानकरी दी।

महिला के फोन करने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। थाने में महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि, उसका पति नशे का आदी है, वह अपने दोस्तों के साथ घर में जुआ खेल रहा था| जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने मुझको यानी अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया| उसके दोस्त जब जुए में जीत गए तो उसके कपड़े फाड़ उसके साथ जबरिया बलात्कार करने की कोशिश की| उसने किसी तरह किचन में जाकर अपनी इज्जत बचाई|
महिला का यह भी आरोप है कि जब पुलिस में शिकायत की तो पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। लेकिन कुछ देर बाद पैसे लेने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस अब इस मामले को पति-पत्नी के बीच का विवाद करार दे रही है।

