ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के जाट भवन में इनेलो के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग हुई, जिसमें इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला भी शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान अभय चौटाला ने 25 सितंबर को होने जा रही चौ. देवीलाल की जयंती पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने का न्यौता दिया।

इस दौरान अभय चौटाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राम रहीम का समर्थन उन्हें न मिलता, तो आज इनेलो की सरकार बनती। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो नवरात्रि में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। वहीं, अशोक अरोड़ा के इनेलो छोड़े जाने को लेकर अभय ने कहा कि उस जैसे कई असोक अरोड़ा हमने पैदा कर दिए और छोड़ दिए हैं।
