ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता की धज्जियां उड़ा दी है। यहां एक मां ने अपने बेटे की दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाई और इसके बाद मिलकर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को साजिश कर बहन के जरिए अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे शरबत में नशीली दवा पिला दी। आरोप है कि लड़की के साथ अचेत अवस्था में आरोपी ने रेप किया। इस दौरान उसकी मां पूरी घटना का वीडियो बनाती रही। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

