70 सालों से जिस धारा 370 ने जम्मू- कश्मीर को जकड़ा, 100 दिन में मोदी सरकार ने किया खत्म- नड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिनों के लिए हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आगामी विधानसभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिनों के लिए हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। आज जेपी नड्डा का दूसरा दिन है, जिसके चलते नड्डा यमुनानगर पहुंचे और बीजेपी शक्ति प्रमुखों को संबोधित किया।

इस दौरान जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर से खत्म की गई धारा 370 का जिक्र भी किया और कहा कि 70 सालों से जम्मू-कश्मीर को जिस धारा ने जकड़ कर रखा था, उसे मोदी सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में खत्म कर दिखाया है। पहले भारत में एक विधान एक संविधान से जम्मू- कश्मीर कोसो दूर था और जब राज्य के गांव के विकास के लिए पैसा गांव में जाता था, तो वो राज्य के खजाने तक सिमित रहता था, लेकिन अब पूरे देश में एक विधान -एक संविधान- एक प्रधान के रूप में वर्तमान में कार्य कर रहा है।

जेपी नड्डा ने याद दिलाया कि किस प्रकार हरियाणा में पहले की पार्टियों ने भ्रष्टाचार फैलाया था, जिसे मनोहर सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में खत्म कर दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *