ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के NDRI (राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान) में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 38 दुधारू पशुओं की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 दिनों के दौरान ही 38 पशुओं की मौत हुई है।

जिसके बाद NDRI के प्रबंधन हरकत में आया और इन पशुओं की मौत के कारण जानने के लिए एक अलग से एक कमेटी बैठा दी गई, जो इन पशुओं की मौत की वजह की जांच करेगी। फिलहाल टीम मामले की जांच करने में जुटी हुई है और जल्द ही ये सामने आ जाएगा कि इतने अधिक संख्या में पशुओं की मौत कैसे हुई।
