ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान! जरूर पढ़े ये खबर

ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, क्योंकि ऑनलाइन खरीदारी…

ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, क्योंकि ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में एक तो आपको चोरी का सामान पकड़ा दिया जाएगा और दूसरा आप बेवजह पुलिस के चक्कर में पड़ जाएंगे। और ये हम नहीं कह रहे हैं, गुरूग्राम में एक ऐसा ही वाकया पेश आया है।

दरअसल साइबर सिटी गुरूग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले गौरव सरोहा ने ऑनलाइन साइट पेटीएम के जरिये एक लैपटॉप की खरीदारी की। ऑनलाइन आर्डर करने के बाद गौरव ने 48 हज़ार 999 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया था। जब लैपटॉप उनके पास आया तो उसमें कुछ तकनीकी खामी आ गई। पीड़ित ने जब इसकी जानकारी लैपटॉप बनाने वाली कंपनी के सर्विस सेंटर से ली तो लैपटॉप को चोरी का बताया गया। इसको लेकर गौरव काफी परेशान हो गया। बार-बार ऑनलाइन साइट के कर्मचारियों से बात की गई फिर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो गौरव ने पुलिस को जानकारी दे दी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस के अधिकारियों की मानें तो कम्पनी के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *