नाजायज संबंध के चक्कर में मां बनी हत्यारी

बरनाला (पंजाब) : मां एक ऐसा शब्द है जिसने दामन में सारी दुनिया की खुशियां सिमटी हुई है। मां प्रेम की मूर्ति भी है, लेकिन…

बरनाला (पंजाब) : मां एक ऐसा शब्द है जिसने दामन में सारी दुनिया की खुशियां सिमटी हुई है। मां प्रेम की मूर्ति भी है, लेकिन एक मां प्रेम के लिए ही ऐसा खतरनाक कदम उठा लेती है कि एक बेटी की हत्या हो जाती है। जी हां ये वाकया सामने आया है बरनाला में, जहां प्यार में अंधी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

इस औरत का नाम जसपाल कौर है, जो एक मां भी है। वो मां जिसके लिए मां शब्द एक धब्बा के समान है। क्योंकि उसने ऐसा काम किया है कि वो अपना मुंह किसी को दिखा नहीं सकती है। जसपाल ने मां शब्द को सही शर्मसार कर दिया है। जसपाल प्रेम में ऐसी अंधी हुई कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का कत्ल कर दिया, क्योंकि बेटी उसके प्रेम में रोड़ा बन रही थी।

अब आपको हम बनाते हैं कि ये पूरा मामला आखिर है क्या। 38 साल की जसपाल बरनाला के छीनीवाल खुर्द की रहने वाली है। जसपाल का गांव के ही परमजीत सिंह उर्फ गोलू के साथ नाजायज रिश्ता बन गया। जिसका जसपाल की 17 साल की बेटी अर्शदीप विरोध कर रही थी। जिससे परेशान होकर जसपाल और गोलू ने अर्शदीप के हत्या की ठान ली। आखिर में दोनों ने अर्शदीप की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया।

बेशक पुलिस को अर्शदीप के किसी के भगा लेने की कहानी रास नहीं आई थी। जसपाल और गोलू लम्बे समय से चल रहे अपने नाजायज संबंधों को स्वीकारते हुए और कत्ल का गुनाह कबूल कर लिया। इनकी माने तों अर्शदीप के किसी के साथ प्रेम संबंध थे और उन्ही संबंधों के चलते अर्शदीप को गर्भ ठहर चुका था। अर्शदीप अपने परिवार को तंग करती थी, जिस कारण उसका कत्ल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *