पंचकूला: हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने हरित हरियाणा अभियान को आगे बढाते हुए पंचकूला में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरित हरियाणा देश के लिए मॉडल बनेगा।
हरियाणा को हरा भरा बनाने के लिए सरकार ने हरित हरियाणा के नाम से पौधारोपण अभियान चलाया है इसके तहत पंचकूला में पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने माता मनसा देवी मंदिर के पास लक्ष्मी भवन और इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला में पौधारोपण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि। हरित हरियाणा देश के लिए मॉडल बनेगा
इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाए जायेंगे और इसकी शुरुआत पंचकूला से की गयी है, उन्होंने कहा कि लोगो को पौधे दिए गए हैं और लोगो से पौधों की देखभाल करने की शपथ ली गयी है।
पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक सरकार की ये योजना पर्यावरण को बचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के तहत हाइवे और रेलवे लाइन के किनारे पौधे लगाए जाएंगे साथ ही गांवों में पंचायतों के सहयोग से पौधारोपण किया जाएगा। जिसके लिए ग्रामीणों को फलों के पौधे दिये जा रहे हैं।
इस दौरान हरियाणा के उद्योग और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने गिद्ध प्रजनन केंद्र से छोड़े गए गिद्धों पर बोलते हुए कहा कि हमारे पर्यावरण में गिद्ध के साथ साथ अन्य पक्षी भी कम होते जा रहे हैं और फलों के वृक्ष लगाकर सभी पक्षियों को मदद मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए चिड़ियां ,तोते , गिद्ध अहम रोल निभाते है।
इस मौके पर पंचकूला से विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता भी मौजूद रहे. पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शपथ लेने और पद ग्रहण करने पर बधाई दी, उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम नागरिक के पद पर रामनाथ कोविंद एक काबिल आदमी और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए वेकैंया नायडू को ही चुना जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अगस्त को वेकैंया नायडू देश के उप राष्ट्रपति बनेंगे।




