27 जुलाई तक Nubia हैंडसेट्स पर शानदार ऑफर्स

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चीन की स्मार्टफोन कंपनी Nubia मोबाइल बाजार में मौजूद दूसरी कंपनियों के लिए चुनौती पेश करने की तैयारी में जुट गई…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चीन की स्मार्टफोन कंपनी Nubia मोबाइल बाजार में मौजूद दूसरी कंपनियों के लिए चुनौती पेश करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कंपनी ने मंगलवार से अमेजन इंडिया पर समर रश सेल की शुरूआत की है, जो जुलाई 27 तक उपलब्ध रहेगी। फिलहाल ग्राहक डिस्काउंट रेट पर Nubia के हैंडसेट खरीद सकते हैं। कंपनी के जारी बयान से साफ है कि Nubia Z11 24,999 रूपये में उपलब्ध है, जबकि समर रश सेल को लेकर कंपनी अपने कई हैंडसेट्स को 21,399 से लेकर 18,899 रूपये तक मिलेगी। इसके अलावा Nubia N2 3000 रूपये कम कीमत पर 12,999 रूपये में ग्राहकों को मिलेगी। उधर M2 Lite की कीमत 9,999 और Nubia N1 Lite 5000 रूपये में मिल रही है। दरअसल कंपनी का पूरी कोशिश है कि भारत के उभरते हैंडसेट्स मार्केट में पैठ बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के हाथों अपने हैंडसेट को पहुंचाए। ध्यान देने वाली बात यह है कि SAMSUNG, XIOMI, VIVO, OPPO, Motorola, Panasonic, lyf, LG समेत अन्य कंपनियां पहले से मार्केट शेयर के लिए स्ट्रगल कर रही है। अब देखना होगा कि Nubia का यह दावं कहां तक सफल होगा। लेकिन जाहिर है इस ऑफर का सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को ही मिलने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *