पंजाब के युवाओं को फ्री में स्मार्टफोन देगी कैप्टन सरकार

चंडीगढ़ : चुनाव में किए गए वादे के मुताबिक सीएम बनने के 100 दिन में ही ना सही दीपावली पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबी युवाओं…

चंडीगढ़ : चुनाव में किए गए वादे के मुताबिक सीएम बनने के 100 दिन में ही ना सही दीपावली पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबी युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। दीपावली के दिन 18 से 35 साल के युवाओं को इस तोहफे को देने की शुरूआत कैप्टन अपने घर पटियाला से कर सकते हैं। पहले लाट में करीब 3 लाख स्मार्ट फोन आएंगे, जो अक्टूबर से मार्च 2018 के दौरान 6 महीने में बांटे जाएंगे। सरकार 50 हजार फोन हर महीने देने की तैयारी की जा रही है। फ्री स्मार्टफोन में एक साल के लिए फ्री वायस कॉल और 4 जी डॉटा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। स्मार्टफोन के लिए सरकार की कई कंपनियों से बातचीत जारी है। इस संबंध में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कंपनी का नाम लिए बगैर बताया कि पंजाब में मोबाइल नेटवर्क चला रही कुछ कंपनियों ने सरकार को फ्री स्मार्ट फोन देने की पेशकश है। उधर सरकार की इस घोषणा का विरोध भी शुरू हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और सेक्रेटरी जनरल डॉ. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि चुनाव के दौरान युवाओं से ‘साझे सुपणे’ का वादा करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बनते ही वादे भूल गए हैं। सरकार बने चार महीने से ज्यादा हो गए और कैप्टन सरकार ने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया जा सका है। सरकार के वादों के अनुरूप कर्ज माफी हुई नहीं, किसान मर रहे हैं और सरकार अब स्मार्ट फोन की बात कर रही है।

स्मार्टफोन पाने के लिए जरूरी शर्तें

कैप्टन से फ्री फोन पाने के लिए शर्ते सरकारी नौकरी पाने से कम नहीं हैं।

यह उन्हें मिलेगा जिनकी उम्र एक जुलाई 2017 को 18 से 35 के बीच होगी।

उम्र का बाकायदा सर्टिफिकेट प्रूफ देना होगा।

10वीं पास का सर्टिफिकेट, पंजाब का रेजिडेंस प्रूफ।

परिवार की सालाना इनकम 6 लाख से कम का इनकम प्रूफ भी देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *