नवरात्र पर नैना देवी मंदिर में भक्ति की अलौकिक छटा

शिमला (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल के विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी मंदिर में नवरात्र पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मां…

शिमला (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल के विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी मंदिर में नवरात्र पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंच रहे हैं। देव भूमि हिमाचल के सुप्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ माता नैना देवी जी पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंग चुके हैं। मां के नवरात्र पूजन के लिए पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां 24 जुलाई से 3 अगस्त तक मेले का आयोजन होगा। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ माता नैना देवी जी में सावन के नवरात्र धूमधाम से आयोजित किए जाते हैं। इस पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण किया।

आपको बता दें कि सावन का मेला माता श्री नैना देवी और माता श्री चिंतपूर्णी में ही मनाया जाता है। इस मेले में श्रद्धालु माता के लिए झूले भी सजाते हैं। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं। साथ ही हाथों में लाल झंडे और प्रसाद लेकर श्रद्धालु माता के जयघोष लगाते रहते हैं। पहले नवरात्र के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की और हवन किया। सुरक्षा के लिए श्री नैना देवी जी में लगभग 1100 पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशेष जांच की जा रही है। साथ ही मंदिर के अंदर नारियल और कड़ाह प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *