न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम 9 रनों से हार गई। हालांकि टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों का दिन रहा और भारतीय बल्लेबाज रन नहीं बना सके। इससे पहल टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए। 47 रन पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। 60 रन पर दूसरा जबकि पूनम ने 63 रन पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। 146 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पैवेलियन लौट गई। आखिर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 228 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की तरफ से झूलन गोस्वामी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। झूलन ने सारा टेलर, नताली स्कीवर और फ्रैन विल्सन को आउट करके इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। जबकि पूनम यादव ने 36 रन पर 2 विकेट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 49 रन पर 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। 43 के स्कोर पर भारत को झूलन गोस्वामी के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा। इसके बाद पूनम-हरमन ने पारी को संभाली और एक-एक रन जोड़ते हुए टीम को आगे ले जाने लगे। दोनों ने स्कोर को 106 रन तक पहुंचाया। 138 पर रन पर भारत को तीसरा झटका लगा जब हरमन 51 रन बनाकर आउट हो गई। पूनम राउत भी 86 रनों पर बनाकर आउट हो गई। 42वें और 43वें में भारतीय टीम को लगातार दो झटके लगे। आखिरी ओवरों में भारत के विकेट लगातार गिरते रहें और आखिर में समूची टीम 48.4 ओवर में 219 पर सिमट गई। वहीं फाइनल देखने के लिए पंजाब के मोगा में हरमनप्रीत के घर में लोगों का तांता लगा रहा। लोग मैच के पल-पल पर नजर रखे हुए थे। हर कोई जानना चाह रहा था कि हरमनप्रीत ने कितने रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया मैच हार गई, लेकिन खिलाडियों के प्रदर्शन पर सभी ने खुशी जाहिर किया।


