बरनाला (पंजाब) : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद किसानों की खुदकुशी रूकने का नाम ले रही है। आए दिन किसान खुदकुशी कर रहे हैं और सरकार है कि बस किसानों से ऐसा नहीं करने की अपील कर रही है। एक बार फिर बरनाला के सेखा गांव के रहने वाले एक किसान रणजीत सिंह ने कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों की मानें तो किसान के सिर पर छह लाख रूपये का कर्ज था, जिसे चुकाने में वो सफल नहीं हो पा रहा था। इसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। आखिर में उसने हिम्मत हार दी और अपने खेत के बगल से गुजरने वाली ट्रेन से कटकर जिंदगी समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि कर्जमाफी का नारा देकर सत्ता में आई कैप्टन सरकार भी किसानों का दर्द कम नहीं कर सकी है। आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार सिर्फ कदम उठाने का आश्वासन दे रही है। हालात ऐसे हैं कि कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक अकेले बरनाला के 14 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। बावजूद सरकार की कोशिशें खुदकुशी रोकने में सफल नहीं हो सकी है।
बरनाला में एक और किसान ने चुनी मौत
बरनाला (पंजाब) : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद किसानों की खुदकुशी रूकने का नाम ले रही है। आए दिन किसान खुदकुशी कर रहे हैं…
