पंचकूला (हरियाणा) : पंचकूला के रामगढ़ में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृतक सास के झगड़े के बाद मानसिक रूप से परेशान था। एक दिन पहले ही कांवड़ यात्रा से वापस लौटे 32 साल के एक शख्स ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर बताया जाता है कि घर लौटने के बाद उसका सास से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी बीबी अपने बच्चों को लेकर बाहर चली गई थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गया और पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की मानें तो मामूली विवाद के कारण उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसका किसी को जरा भी उम्मीद थी नहीं।
घर में विवाद से परेशान शख्स ने की खुदकुशी
पंचकूला (हरियाणा) : पंचकूला के रामगढ़ में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मृतक सास के झगड़े के…
