पाक ने भेजा पंजाब की बर्बादी का सामान, जब्त

जम्मू : देश की सरहद पर नशे के सौदागर सक्रिय हैं, फिर चाहे पंजाब हो, राजस्थान या जम्मू-कश्मीर, तस्कर सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं…

जम्मू : देश की सरहद पर नशे के सौदागर सक्रिय हैं, फिर चाहे पंजाब हो, राजस्थान या जम्मू-कश्मीर, तस्कर सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं भारत में ड्रग्स भेजने के लिए। दरअसल पुलिस और सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर से सरहद पार से आ रहे नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। ज्वाइंट ऑपरेशन में 330 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर जब्त किया गया और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पुलिस और सुरक्षा बल समय-समय पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाती है। शुक्रवार को बारामूला पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई के तहत भारत आ रहे एक ट्रक से 40 किलो ड्रग्स जब्त किया। नशे की खेप क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के उद्देश्य से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारत भेजी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *