फिरोज़पुर: गैंगस्टरों की सूचना से मचा हड़कंप

फिरोज़पुर: गुरुहरसहाए के गांव पिडी में गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना ने पुलिस में हड़कम मचा दिया। इसमें तीन जिलों के भारी पुलिस दल…

फिरोज़पुर: गुरुहरसहाए के गांव पिडी में गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना ने पुलिस में हड़कम मचा दिया। इसमें तीन जिलों के भारी पुलिस दल ने गांव में दबिश दी व सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बंद पड़े एक नशा छुड़ाओं केंद्र में से छह युवकों को हिरासत मे लिया और उनमें से पांच युवकों को शाम तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया तरनतारन पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुहरसहाए के अधीन आते गांव पिड़ी के एक घर में गैंगस्टार छुपे हुए हैं, जिसपर तरनतारन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फिरोजपुर व फरीदकोट पुलिस को साथ लेकर गांव पिड़ी में छापेमारी कर एक कोठी से छह युवको को हिरासत में ले लिया ओर उन्हें अपने साथ फिरोजपुर ले आई।

पकड़े गए युवकों पर पहले अपराधित मामले दर्ज थे, लेकिन कुछ युवकों पर मामलो में बरी हो गए है ओर कुछ जमानत पर बाहर आए है पुलिस की यह कार्रवाई शक के घेरे में आ गई है लोग कहते है कि अगर पुलिस की सूचना पक्की नही तो कैसे तीन जिलों की पुलिस ने गांव को घेर कर घरों पर छापामारी की पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया था।

https://youtu.be/WXz19Vd2it4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *