दिल्ली: अगवा डॉक्टर को पुलिस ने छुड़ाया

दिल्ली: अगवा डॉक्टर श्रीकांत को मेरठ से छुड़ा लिया गया है ! ओला कैब के ड्राइवर ने दिल्ली के प्रीत विहार के पास से डॉक्टर श्रीकांत…

दिल्ली: अगवा डॉक्टर श्रीकांत को मेरठ से छुड़ा लिया गया है ! ओला कैब के ड्राइवर ने दिल्ली के प्रीत विहार के पास से डॉक्टर श्रीकांत को किडनैप किया था ! पुलिस ने चार किडनैपर को भी गिरफ्तार किया है ! डॉक्टर श्रीकांत दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में डॉक्टर हैं ! दिल्ली के प्रीत विहार से 5 करोड़ की फिरौती के लिए डॉक्टर श्रीकांत को अगवा किया था ! दिल्ली पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद उन्हें सही सलामत बरामद कर लिया है ! मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है !

डॉक्टर को बदमाशों ने मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में सोहन वीर गुर्जर की कोठी में बंधक बनाकर रखा हुआ था ! दिल्ली पुलिस ने कार में लगे जीपीएस ट्रैकर की मदद से दौराला के दादरी गांव में दबिश दी ! इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई ! पुलिस ने लगभग 6 घंटे तक गांव को घेरे रखा ! दौराला के दादरी गांव के चार युवकों का नाम सामने आया था. पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है ! पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर थाना क्षेत्र से करीब आठ दिन पहले एक डॉक्टर ने कहीं जाने के लिए ओला कैब बुक की थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था ! पुलिस ने डॉक्टर को सकुशल बरामद करने के साथ ही अपहरण में इस्तेमाल हुई कार को भी बरामद कर लिया है !

https://youtu.be/F_oZm6KhkdY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *