पटियाला के एसबीआई के ईटीएम पर लूट की कोशिश हुई घटना आज सुबह की है ,जब दो नकाबपोश व्यक्ति एटीएम में दाखिल हुए और उन्होंने लोहे की राड से एटीएम को खोलने की कोशिश की !
काफी मश्कत के बाद एटीएम का पहला हिस्सा वह खोलने में कामयाब रहे जिसमे से 16 हज़ार निकालकर चोर फरार हो गए लेकिन एटीएम का सैफ बॉक्स न खुलने के कारण वह वहां से निकल गए, पुलिस फिल्हाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बैंक अधिकारियो के अनुसार इस एटीएम में 7 लाख रूपये के करीब कैश था और इसमें 16 हज़ार रूपये कम है। उन्होंने कहा की एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई भी गार्ड नहीं था ।

