डायरेक्टर करण जौहर और एक्टर सैफ अली खान के होस्ट में न्यूयॉर्क के मेट लाइफ स्टेडियम में चले 18वें आईफा अवॉर्ड्स 2017 में शाहिद कपूर ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी। शाहिद कपूर को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल), जबकि इसी फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर (फीमेल) का पुरस्कार मिला। सोनम कपूर स्टारर ‘नीरजा’ को बेस्ट फिल्म चुना गया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ के निर्देशक अनिरूद्ध रॉय चौधरी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
अवॉर्ड समारोह में सरप्राइज पैकेज रहें दबंग खान यानी की सलमान खान। उन्होंने ना सिर्फ शानदार डांस किया, बल्कि ‘मैं है हीरो तेरा’ गाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का खासा मनोरंजन भी किया। हालांकि सितारों की रेड कारपेट वेलकम सुर्खियों में रही। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा रही शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की। मीरा ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
एक नजर में अवॉर्ड
फिल्म : नीरजा
एक्टर (मेल) : शाहिद कपूर (फिल्म : उड़ता पंजाब)
एक्टर (फीमेल) : आलिया भट्ट (फिल्म : उड़ता पंजाब)
डेब्यू (मेल) : दिलजीत दोसांझ (फिल्म : उड़ता पंजाब)
डेब्यू (फीमेल) : दिशा पाटनी (फिल्म : एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी)
आईफा वूमेन ऑफ द ईयर : तापसी पन्नू
प्लेबैक सिंगर (मेल) : अमित मिश्रा (फिल्म :ए दिल है मुश्किल)
प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : तुलसी कुमार (फिल्म : एयरलिफ्ट) और कनिका कपूर (फिल्म : उड़ता पंजाब)
कॉमिक एक्टर : वरूण धवन (फिल्म :ढिशूम)
निगेटिव रोल: जिम सरब (फिल्म: नीरजा)
स्टाइल आइकॉन : आलिया भट्ट



