J&K: कुलगाम में पुलिस और CRPF पर ग्रेनेड हमला, 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर:- सीआरपीएफ टुकड़ी पर ग्रेनेड फेंका गया है। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। खबर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा…

जम्मू-कश्मीर:- सीआरपीएफ टुकड़ी पर ग्रेनेड फेंका गया है। इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। खबर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हमला सीआरपीएफ की 118वीं बटालियन पर हुआ है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर यहां से 70 किलोमीटर दूर कुलगाम में हमला किया। प्राथमिक सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि ग्रेनेड से हुए विस्फोट में सहायक उप निरीक्षक राजिंद्र सिंह घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पूरे इलाके की तत्काल घेराबंदी कर दी गई। घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी आतंकवादी संगठन ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसके अलावा शनिवार को ही जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि, बाकी आतंकवादी घने जंगली इलाके में एक गुफा में छिप गए हैं। पुलिस महानिदेशक एस. पी. वैद ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शेष आतंकवादी एक गुफा में घुस गए हैं। वैद ने कहा, “मृतक आतंकवादी विदेशियों जैसे लग रहे हैं और वे शायद जैश ए मोहम्मद गुट से जुड़े हैं।”

ग्रेनेड अटैक में एक जवान घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *