J&K: त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर।

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित सटोरा इलाके में आतंकियों…

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित सटोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। जिसमें 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

security in tral
त्राल में तैनात सेना के जवान
security in tral
गश्त करती सेना

आपको बता दें कि प्रशासन ने जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया है। बिजबिहाड़ा से श्रीनगर और पंथाचौक-नौगाम-हैदरपोरा-बेमिना बाईपास और एचएमटी से गांदरबल मार्ग को संवेदनशील घोषित किया है।

हमले के लिए आतंकी संगठनों ने तीन से चार दस्ते बनाए हैं। प्रत्येक दस्ते में दो से तीन आतंकी शामिल हैं। कुछ आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम और माच्छुवा में देखा गया है। सुरक्षाबलों ने सभी इलाके घेरकर तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *