मोबाइल टॉवर की 116 बैटरी के साथ चार चोर गिरफ्तार

Hoshiarpur : होशियारपुर के अलग-अलग इलाकों में लगे मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता…

Hoshiarpur : होशियारपुर के अलग-अलग इलाकों में लगे मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि होशियारपुर के पुरहिरा इलाके के मॉडल टाउन पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को शक के आधार पर रोका। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उससे 116 बैटरी बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने बरामद बैटरी को जब्त करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुखबिंदर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से चोर मोबाइल टॉवर से बैटरी की चोरी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को चोरी के आरोपी में चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना, जालंधर, पठानकोट में बेची गईं कई बैटरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *