लुधियाना स्टेशन पर अफीम की खेप जब्त

Ludhiana : एक तरफ पंजाब सरकार सूबे को नशा मुक्त कराने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ थोड़े से पैसे की लालच देकर तस्कर…

Ludhiana : एक तरफ पंजाब सरकार सूबे को नशा मुक्त कराने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ थोड़े से पैसे की लालच देकर तस्कर नौजवानों को नशीले पदार्थों को बेचने के धंधे में धकेल रहे हैं। इसका खुलासा हुआ शनिवार को दो छात्रों की गिरफ्तारी से। हुआ ये कि लुधियान स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो स्टूडेंट को पकड़ा गया, जिनके पास से जीआरपी ने 5.20 किलो अफीम बरामद किया।

जीआरपी ने बताया कि अफीम के साथ पकड़े गए एक छात्र का नाम दित्या कुमार और दूसरे का योगेश्वर है। दोनों की उम्र 20 से 21 साल के बीच है। दोनों बिहार के जमुई जिला के गिद्धौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों छात्रों के पास से अफीम बरामदगी मामले ने जीआरपी के साथ ही पुलिस को भी चौकन्ना कर दिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों अफीम किसे बेचना चाह रहे थे। उनके साथ और कौन-कौन इस धंधे में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *