Faridabad : दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जहां पहले तो एक बीमार लक्ष्मी के इलाज में लापरवाही बरती जाती है और जब वो दम तोड़ देती है तो उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया जाता है। जिसके चलते बच्ची के परिजन शव को कंधे पर रख कर घर लेकर चल दिए।
दरअसल यह दर्दनाक हकीकत है फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की। बच्ची को बुखार था जिसको परिजन पहले दो निजी अस्पतालों में लेकर गए लेकिन रुपयों के अभाव में बच्ची का इलाज नहीं हो सका। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर शुक्रवार की सुबह ही फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया और लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।
बच्ची की मौत के बाद अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें बच्ची के शव को घर ले जाने के लिए कह दिया। लेकिन उन्हें कोई एंबुलेंस नहीं दी। और पैसे के अभाव में वह बच्ची के शव को अपने कंधे पर ही रखकर घर के लिए चले गए। रास्ते में जिसने बदहवास मृत बच्ची की मां और नाना को उसका शव ले जाते देखा, सभी गमगीन हो गए।


