बिवानगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार की हत्या

Chandigarh : श्री फतेहगढ़ साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब दो निहंग सिंह आपस में भिड़ गए। तकरार इतनी बढ़ गई एक निहंग…

Chandigarh : श्री फतेहगढ़ साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब दो निहंग सिंह आपस में भिड़ गए। तकरार इतनी बढ़ गई एक निहंग सिंह की तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि श्री बिवानगढ साहिब के मुख्य सेवादार प्यारा सिंह के साथ चरणजीत सिंह का विवाद हुआ। इसके बाद गुस्साए चरणजीत ने प्यारा सिंह पर तेज धार से हमला कर दिया। जिसमें प्यारा सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरूद्वारे की गुंबद पर चढ़ गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बड़ी मशक्कत से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामूली तकरार के बाद इतनी बढ़ गई कि एक निहंग सिंह को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *