फरीदकोट: ऐसी हैवानियत, आप सोच नहीं सकते…

फरीदकोट: पुलिस के तमाम दावों के बावजूद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस…

फरीदकोट: पुलिस के तमाम दावों के बावजूद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। एक बार फिर फरीदकोट में 16 साल की एक दलित की छह महीने तक इज्जत लूटी गई और पुलिस कार्रवाई के नाम पर रटा-रटाया जवाब दे रही है।

faridkot police

इस सनसनीखेज वारदात का अंदाजा आप सहज नहीं लगा सकते हैं कि कोई ऐसा भी कर सकता है।क्योंकि एक नाबालिग से पिस्तौल के बल पर छह महीने तक दुष्कर्म किया गया। बताया जाता है कि नाबालिग के माता-पिता काफी समय से लापता हैं। इस कारण वो अपने दादा के पास रहती है। पीड़िता की मानें तो एक पुलिसकर्मी आरोपी की मदद कर रहा है।

faridkot police

लड़की ने बताया की एक लड़का उस के साथ पिछले छह महीने से पिस्तौल की नोक पर  दुष्कर्म करता रहा। उसके पुलिस को शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं समाजसेवी संस्था ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं।

faridkot police

वहीं एसएसपी का कहना है कि एक लड़की ने उन्हें शिकायत दी थी। लड़की का बयान लेने के बाद मेडिकल भी करवाया जाएगा। पूरे मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।

faridkot police rape victim

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *