फरीदकोट: पुलिस के तमाम दावों के बावजूद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। एक बार फिर फरीदकोट में 16 साल की एक दलित की छह महीने तक इज्जत लूटी गई और पुलिस कार्रवाई के नाम पर रटा-रटाया जवाब दे रही है।
इस सनसनीखेज वारदात का अंदाजा आप सहज नहीं लगा सकते हैं कि कोई ऐसा भी कर सकता है।क्योंकि एक नाबालिग से पिस्तौल के बल पर छह महीने तक दुष्कर्म किया गया। बताया जाता है कि नाबालिग के माता-पिता काफी समय से लापता हैं। इस कारण वो अपने दादा के पास रहती है। पीड़िता की मानें तो एक पुलिसकर्मी आरोपी की मदद कर रहा है।
लड़की ने बताया की एक लड़का उस के साथ पिछले छह महीने से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म करता रहा। उसके पुलिस को शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं समाजसेवी संस्था ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं।
वहीं एसएसपी का कहना है कि एक लड़की ने उन्हें शिकायत दी थी। लड़की का बयान लेने के बाद मेडिकल भी करवाया जाएगा। पूरे मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।





