जम्मू कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर हो गए ! यह एनकाउंटर मंगलवार की शाम से शुरू हुआ और आज सुबह 4.30 बजे तक चला ! जिस मकान के पास सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है, वह भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है !
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को शाम 6 बजे सूचना मिली कि तीन आतंकी बड़गाम के एक घर में छुपे हुए हैं. इसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की. रात 8.30 बजे पहली फायरिंग हुई ! इसके बाद दूसरी तरफ से भी फायरिंग शुरू हो गई !
खबरों के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं ! इनके नाम जावेद, आदिल और सज्जाद बताए जा रहे हैं !
आर्मी से जुड़ सूत्रों ने बताया कि इस एनकाउंटर में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है ! इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, आर्मी की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप शामिल था !


