दिल्ली : अगर आप मोबाइल फोन एप से कैब बुकिंग कर रहे हैं तो जरा संभलकर रहें।
ना… ना… मोबाइल फोन एप से कैब बुकिंग खतरनाक नहीं है, लेकिन नए फैसले से आपको कैब की एसी में भी गर्मी लगेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है वो फैसला जिससे आपको परेशानी हो सकती है। हालांकि इस फैसले को शुरूआत में दिल्ली में लागू किया जाएगा, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली के आसपास के राज्यों में भी ये लागू हो सकता है। हुआ है ये कि दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सिटी टैक्सी स्कीम 2017 के तहत राइड शेयरिंग सर्विसेज को बैन कर सकता है। इस स्थिति में एप आधारित कैब सर्विस देने वाली कंपनियां अब अपने ग्राहकों को राइड शेयर करने की सुविधा नहीं दे सकेगी।
युवाओं की पहली पसंद राइड शेयरिंग
दरअसल राइड शेयर का ऑप्शन युवाओं को काफी पसंद है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने में युवा ही सबसे आगे हैं। यह सर्विस एक तो पैसे बचाने में मदद करता है, वहीं दूसरी तरफ मंजिल तक पहुंचने में आसानी भी होती है। राइड शेयर का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे सड़क पर ट्रैफिक का लोड भी कम रहता है। लेकिन अब नए कानून से कैब सर्विस प्रोवाइडर केवल यात्रियों को एक से दूसरी जगह तक ही छोड़ सकते हैं। उन्हें किसी अन्य यात्री को रास्ते में पिक और ड्रॉप करने की इजाजत नहीं होगी। लेकिन अभी डरने की बात नहीं है। फिलहाल इस ड्रॉफ्ट को अंतिम रूप दिया गया है। सो… आप बेफिक्र होकर कैब राइड करें और अपनी जर्नी दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

