बठिंडा: बाबा दीप सिंह नगर वार्ड नंबर 32 में उस वक्त हंगामा मच गया जब केमिकल फैक्ट्री के वेस्टेज का कनेक्शन रिहाइशी इलाके के सीवरेज से जोड़ दिया गया। लोगों नगर निगम और केमिकल फैक्ट्री का विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
लोगों के मुताबिक पहले केमिकल फैक्ट्री का वेस्टेज की सप्लाई रेलवे की ओर जाया करती थी मगर प्रशासन की मिलीभगत से केमिकल फैक्ट्री के वेस्टेज की सप्लाई हमारे रिहाइशी इलाके के सीवरेज में कर दी गई है जिसके कारण हमें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा सीवरेज जल्दी ओवरफ्लो होने लगेंगे जिसके कारण हमारे घरों में पानी भर जाएगा साथ ही वेस्टेज केमिकल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण हमारे बच्चे और लोग बीमार होने लगेंगे हमारी प्रशासन से मांग है कि इस सप्लाई को हमारे सीवरेज से हटाया जाना चाहिए नहीं तो केमिकल फैक्ट्री के बाहर धरना दिया जाएगा या फिर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा
लोगों ने बठिंडा डिप्टी कमिश्नर को अपनी मांगों के तहत मांग पत्र सौंपा है। डिप्टी कमिनश्र ने यकीन दिलाया है कि ये मामला नगर निगम का है और नगर निगम की ओर से मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा
हालांकि निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल मीटिंग में बिजी बताकर मामले पर बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं।






