चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से एच एस फूल्का के इस्तीफे के मुद्दे पर अकाली दल के नेता दलजीत चीमा ने कहा कि उन्हें प्रेक्टिस करनी है जाकर कर लें, एक चीज़ को बहाना बनाकर हीरो बनने की कोशिश ना करें।
उन्होंने कहा कि ‘क्योंकि फूल्का को लगता था कि नेता प्रतिपक्ष के पद में क्या कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन ये एक जिम्मेदारी वाला पद है और उसकी तनख्वाह भी विधायक से 10 हजार रूपये ज्यादा है।’
चीमा ने ये भी कहा कि ‘फूल्का को पहले मालूम था कि दिक्कतें आने वाली है फूल्का ये भी बताये की अगर वो चीफ मिनिस्टर बन जाते तो क्या पद छोड़ देते अब अगर वो राजनीति में आ गए तो उन्हें लोगों को पूरा टाइम देना चाहिए।’
गौरतलब है कि 1984 का केस लड़ने के लिए एच एस फूल्का ने मंगलवार को नेता विपक्ष के पद से अपना स्तीफा ये कहते हुए सौंप दिया था कि उनके लिए केस लड़ना जरूरी है।
