अफवाह निकली रवि शास्त्री के कोच बनने की खबर!

Chandigarh : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर…

Chandigarh : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच चुना गया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के चयन को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है। हुआ ये कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के विवाद को लेकर कई खबरें आईं, दोनों ने इसका खंडन किया। लेकिन कहा जा रहा है कि इसी विवाद के कारण अनिल कुंबले ने कोच के पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद नए कोच को ढूंढने का काम चल रहा है। बोर्ड ने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को कोच चयनित करने का जिम्मा दिया है।

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और भारतीय कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो)
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और भारतीय कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो)

सोमवार को ही पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग समेत छह खिलाड़ियों ने कोच के लिए इंटरव्यू दिया था। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोच के नाम पर अंतिम फैसला नहीं किया है। लेकिन ऐसी भी खबरें चल रही हैं कि विराट कोहली रवि शास्त्री को कोच के रूप में पसंद करते हैं और बोर्ड के समक्ष भी अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। इसी को लेकर अफवाह उड़ गया कि रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच चुना गया है। लेकिन बोर्ड ने तुरंत ही अफवाह पर विराम लगा दिया। हालांकि जिस तरह से कोच चयन करने में देरी हो रही है उससे लगता है कि अफवाहों में कुछ तो दम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *