पंचकूलाः खुद को मंत्री का पीए बताकर ऐंठे लाखों, पुलिस ने धरा

पंचकूलाः पुलिस ने  एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने उत्तर भारत के कई इलाकों में अपनी दहशत फैलाई हुई थी। बहुत से लोग…

पंचकूलाः पुलिस ने  एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने उत्तर भारत के कई इलाकों में अपनी दहशत फैलाई हुई थी। बहुत से लोग इसके किए की पीड़ा झेल रहे हैं। अच्छी नौकरी, अच्छी कमाई का झांसा देकर लोगों को सड़क पर ले आना इसका पेशा था। जी हां आरोपी जसबीर खुद को विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर का रिश्तेदार और मंत्री नायब सिंह सैनी का पीए बताकर अब तक लाखों रुपये ऐंठ चुका है। इसने पंचकूला के अजय कुमार की बीवी को विधानसभा में सरकारी नौकरी का लालच देकर उनसे तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।ऐसा ही कुछ मनीमाजरा निवासी मनीष के साथ हुआ। मनीश भी जसबीर की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गया और उसे 4 लाख रुपये दे दिए। फिर ना तो नौकरी मिली और ना ही पैसे।

जसबीर के बारे में तब खुलासा हुआ जब एक महिला ने उस पर रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी पर ट्राईसिटी के अलावा पंजाब हरियाणा,हिमाचल और यूपी में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे लाखों ऐंठने वाला जसबीर फिलहाल गिरफ्त में है। पुलिस को आशंका है जसबीर के साथ कई और लोग जुड़े हुए हो सकते हैं। जांच जारी है, देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *