गुरदासपुरः दीनानगर के गांव हरिपुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया | एक महिला को अगवा करके उसके साथ दरिंदगी की गई। जी हां करीब 35 दिनों तक महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस होटल में इस वारदात को अंजाम दिया गया वह होटल भाजपा सरपंच का है और सरपंच पर भी रेप करने का आरोप लगा है।
आरोपों के मुताबिक गांव के दो लड़के पीड़िता को बेहोश करके होटल में ले गए । वहां पहले से मौजूद चार लड़कों समेत 6 लोगों ने गैंगरेप किया। यही नहीं आरोपी और से भी पैसे लेकर महिला का रेप करवाते थे। एक दिन महिला होटल में आए अन्य युवक की मदद से भाग निकली। उसने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने होटल में रेड की और एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि सरपंच समेत बाकी पांच लोग अभी फरार हैं।
आरोपियों को उनके किए की सजा दिलवाने की कोशिशें पुलिस कर रही है। लेकिन इस वारदात ने महिलाओं को सावधान रहने के संकेत दिए हैं। भले ही कोई आपकी जान-पहचान का हो, किसी पर आंखें मूंद कर भरोसा ना करें और ना ही किसी से कोई चीज लेकर खाएं-पीएं। क्योंकि आपकी सुरक्षा है आपके हाथ।
