बुधवार की सुबह नेशनल हाइवे पर पंजाब रोडवेज की बस तीन परिवारों के लिए कहर बन कर आई। अंबाला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने हरिपुर जट्टान से बाइक पर आ रहे दो युवको को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में पैदल गुजर रहे दो युवक भी आ गए, जिसमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
चारों युवक दोस्त थे और मजदूरी करने के लिए यमुनानगर आ रहे थे लेकिन उसी वक़्त तेज़ रफ़्तार बस उनके लिए मौत बनकर आ गयी! मृतकों में से दो कैल गांव और एक उत्तरप्रदेश का था, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथा युवक भी उत्तरप्रदेश का है। लोगों ने बताया कि एक युवक रोहित ने दसवीं की परीक्षा पास की थी और उसकी 2 बहनें और एक छोटा भाई है।

