देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने गुरुवार को पदभार संभालेंगे। अचल कुमार ज्योति जालंधर के रहने वाले हैं। अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए साल 1975 में वह आईएएस अफसर बने। ज्योति के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद उनके जालंधर स्थित पैतृक घर में जश्न का माहौल है।
अचल कुमार ज्योति के पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार एक दुसरे का मुंह मीठा करवा कर उनके चुनाव आयुक्त नियुक्त बनने की ख़ुशी मना रहे हैं।
नए चुनाव आयुक्त अचल कुमार के बड़े भाई अभय ज्योति के अनुसार एक गरीब घर में जन्म लेने के बावजूद इतने बड़े पद पर पहुँचने वाले अचल कुमार ज्योति अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध है।
ज्योति का कार्यकाल तकरीबन तीन साल का होगा. चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल का होता है लेकिन अगर वह उससे पहले 65 साल की उम्र के हो जाते हैं तो वह तभी तक माना जाता है



