Bathinda: बठिंडा के कीकर बाजार में State Bank of India बैंक की शाखा में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक ग्राहक के खाते में से 1 लाख 20 हजार रुपए धोखे से निकाल लिए गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नथुराम ने बताया कि वह कुछ दिन पहले बैंक में पेंशन लेने आया था मगर बैंक के कर्मचारी ने उसे एटीएम कार्ड बनवाने की सलाह दी और कहाकि एटीएम कार्ड के बिना आप की पेंशन नहीं आएगी।
तो नथूराम ने ATM कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया और कुछ दिन बाद एटीएम कार्ड नाथूराम के घर पहुंच गया मगर कुछ दिन बाद एक फोन आया जिस पर बोला गया कि अपने ATM कार्ड के ऊपर लिखा नंबर बताएं और उसके बाद नाथूराम से ओटीपी भी मांग लिया गया जिसके बाद नाथूराम के खाते में से 1 लाख 20 हजार रुपए की खरीदारी हो गई जिसकी जानकारी के लिए नाथूराम बैंक आया तो असिस्टेंट मैनेजर ने उन्हें कहा कि यह आपकी गलती के कारण हुआ है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। इस मामले की शिकायत करने के लिए नथूराम थाना कोतवाली में गया तो कोतवाली के मुंशी साहब ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।
(For any reactions or clarifications please write to raj@livingindianews.co.in or call at 8146935497)
