गुरदासपुर में हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला की संदिग्ध हालातों में जेल के अंदर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बता दें 45 साल की गीता को 3 दिन पहले हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे एक दिन के रिमांड पर रखने के बाद गुरदासपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया लेकिन सेंट्रल जेल में रात को अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गीता को बेरहमी से पीटा गया, जब उसकी हालत बिगड़ी तब भी उसका इलाज भी नहीं हुआ जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर का भी यही कहना है कि गीता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जिसके चलते इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जेल में इस तरह अचानक हुई मौत ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार भी मामले की जांच की मांग कर रहा है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि गीता की मौत का रहस्य क्या है।


