बठिंडा: ना नाम का पता ना घर का एड्रेस पता, लेकिन इसके बावजूद भी बठिंडा पुलिस कर रही है जोर-शोर से मुजरिम की तलाश ये कहना है जांच अधिकारी का जो एक नाबालिक लड़की को एक तांत्रिक द्वारा घर से भगाकर ले जाने की जांच कर रहा है घरवाले लड़की को ढूंढने के लिए परसराम नगर बठिंडा में प्रदर्शन कर रहे थे जब मीडिया ने जांच अधिकारी से मुजरिम का नाम पूछा तो उसने ये हैरानी जनक जवाब दिया
‘आरोपी की तलाश की जा रही है, नाम मुझे नहीं पता, लड़की का भी नाम नहीं पता, पर्चा एएसआई धर्मसिंह ने दर्ज किया है, और धर्मसिंह ही तफ्तीश कर रहे हैं, मैं तो धरने को लेकर आया हूं’: रंजीत सिंह, जांच अधिकारी
बठिंडा के परशुराम नगर में रहने वाली नबालिग 14 साल की लड़की जो अपने नाना के पास एक धार्मिक स्थान में रहती थी और छठी क्लास में पढ़ती थी को एक तांत्रिक जितेंद्र कुमार एलियस पप्पी उसको बरगलाकर घर से रात में भगा कर ले गया मुजरिम जितेंद्र कुमार पप्पी की उम्र 60 साल के करीब है

पुलिस ने मुजरिम के खिलाफ 30 जून को मामला दर्ज कर लिया था लेकिन नाबालिग लड़की को ढूंढने में नाकाम रही जिस कारण घरवाले और रिश्तेदार विरोध प्रदर्शन पर उतर आए।


