PPCC chief Sunil Jakhar conducts meeting of District Presidents

चंडीगढ़: पंजाब भवन में कांग्रेस की अहम बैठक हुई पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और जिलाध्यक्षों की समस्याएं…

चंडीगढ़: पंजाब भवन में कांग्रेस की अहम बैठक हुई पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और जिलाध्यक्षों की समस्याएं सुनीं। लोगों तक सरकार की उपलब्धियां कैसे पहुंचानी है, इस पर भी विचार किया गया। सुनील जाखड़ ने कहा कि हम व्यपारी वर्ग को कहेंगे कि जीएसटी अच्छा प्रयोग है और नए अवतार में जीएसटी लागू हुआ है ,सभी विधायक व्यपारियो से बैठक कर उनकी मुश्किल सुनेंगे और सभी शहरों में कांग्रेस व्यपारियों से बात करेगी..जाखड़ ने कहा कि भारत सरकार ने नगर निगम का सर्वे करवाया था उसमें अमृतसर साहिब का दर्जा काफी पिछड़ा हुआ था। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बेशक सिम्पल टैक्स की बात कह रहे हैं लेकिन वो उतना आसान नहीं है जाखड़ ने कहा कि बीजेपी के चेहरे पर व्यपारी वर्ग का मुखोटा था वो उत्तर गया है वो व्यपारियों के पक्ष में नही है वित्त मंत्री मनप्रीत बदल ने सही कहा है कि पंजाब के लिए ये सही है कि रेवनियु बढ़ेगा लेकिन पैसा कमाना हमारा मकसद नही हमे व्यपारियो की परेशानी समझनी होगी। साथ ही जाखड़ ने कहा कि पंजाब के चारों नगर निगमों का हाल खराब है। जिसमे अमृतसर विकास के मामले में सबसे पिछड़ा शहर है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/881223108724850/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *