Ferozepur: कस्बा गुरुहरसहाए के गांव बोहड़िया में एक गरीब परिवार की मकान की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई , एक लड़की और मृतक बच्चों की मां गम्भीर रूप से जख्मी है।
जहां फिरोजपुर में लगातार बारिश हो रही थी वहीं आज फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसहाए के गांव बोहड़िया के एक गरीब परिवार की मकान की छत गिर गई जिसमें 2 सगे भाइयों की मौत हो गई और दो घायल भी हुए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है
मरने वालों में 8 महीने का आकाशदीप और 3 साल का परमिंदर सिंह शामिल है। यह दोनों सगे भाई थे ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
