पंजाब में जारी है GST का विरोध, देखे वीडियो

देशभर में आज रात से लागू हो रहे GST के विरोध में पूरे पंजाब के व्यापारियों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है जिसका व्यापक…

देशभर में आज रात से लागू हो रहे GST के विरोध में पूरे पंजाब के व्यापारियों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है जिसका व्यापक असर देखने को मिला आप अपनी टीवी स्क्रीन पर 6 तस्वीरें देख रहे हैं जिसमे फिरोजपुर, संगरूर, लुधियाना,पटियाला,पठानकोट, और गुरदासपुर । फिरोजपुर में GST का जबरदस्त विरोध देखने को मिला। संगरूर शहर के अंदर भी ज्यादातर बाजार बंद रहे लेकिन इस बंद के बावजूद कुछ दुकानदार जी एस टी लागू करने के पक्ष में भी है और उनका मानना है कि जी एस टी का विरोध करना उनका सिर्फ एक मज़बूरी मात्र है। लुधियाना में जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन की तरफ से भारत बंद की कॉल थी जीएसटी के विरोध में ​पूर्ण तौर ​से पंजाब की कपड़ा मार्केट बंद रही यहां लुधियाना की सबसे बड़ी गिने जाने वाली घंटाघर और चौड़ा बाजार की मार्केट में सन्नाटा छाया रहा जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों ने जहां अपनी दुकानें बंद रखी वहीं जीएसटी के विरोध में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फाजिल्का के कपड़ा व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है जहां इस मौके इकठे हुए फाजिल्का के कपड़ा व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ धरना लगा कर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/879689055544922/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *