दिल्लीः आईसक्रीम के पैसे मांगने पर युवक का पांव तोड़ने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। ये घटना मंगलवार की है जब रोहिणी में एक वैंडर से पुलिस वाले ने आईसक्रीम मांगी। आईसक्रीम खाने के बाद जब वैंडर ने पैसे मांगे तो आरोपों के अनुसार पुलिस वाला गाली देने लगा। जब वैंडर ने इसका विरोध किया तो उसने अपने तीन और साथियों को बुलाकर वैंडर को जमकर पीटा। मार-मार कर वैंडर का का पांव तोड़ दिया। वैंडर अब अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। उधर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके आरोपी कांस्टेबल जोगेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है।
पुलिस वाले से आईसक्रीम के पैसे मांगे तो वैंडर की कर दी ये हालत!
दिल्लीः आईसक्रीम के पैसे मांगने पर युवक का पांव तोड़ने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। ये घटना मंगलवार की है जब रोहिणी…
