पांच दिन बाद भी ‘सुल्तान’ नहीं बने ‘सौ करोड़ी’

न्यूज डेस्क, लिविंग इंडिया : अपनी पिछली फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने वाले बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘ट्यूबलाइट’…

न्यूज डेस्क, लिविंग इंडिया : अपनी पिछली फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने वाले बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी है। ईद के अवसर पर रिलीज इस फिल्म में सलमान तो हैं, लेकिन थियेटर से बाहर निकलने वाले अधिकांश दर्शकों के सिर पर उनका जादू देखने को नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि ‘ट्यूबलाइट’ के रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक फिल्म 100 करोड़ कमाई के जादुई आंकड़ें तक नहीं पहुंच सकी है।

Salman Khan, Tubelight, Bollywood.
Salman Khan, Tubelight, Bollywood.

‘ट्यूबलाइट’ ने रिलीज होने के पांचवें दिन बुधवार को महज 12 करोड़ की कमाई की। अगर फिल्म के ग्रास कलेक्शन की करें तो अभी तक यह 95 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई ही कर सकी है। भारत-चीन युद्ध की थीम पर बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को ईद के दिन दर्शकों की ईदी के रूप में 19 करोड़ से ज्यादा मिले थे। साल 2010 में ‘दबंग’ के साथ सलमान खान ने शानदार शुरूआत की थी और लगातार दस सुपरहिट फिल्में दी है। ‘दबंग’ का लाइफटाइम कलेक्शन 140 करोड़ रूपये था। इससे साफ जाहिर है कि सलमान के लिए ‘ट्यूबलाइट’ को सौ करोड़ी बनाने में काफी दिक्कतें आ सकती है।

Salman Khan, Tubelight, Bollywood.
A still from the movie “Tubelight”.

‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘तेरे नाम’, ‘नो एंट्री’ और ‘पार्टनर’ के बाद सलमान खान की फिल्में कलेक्शन के मामले में अन्य अभिनेताओं को चुनौती देने लगी थी। फिल्म ‘रेडी’ और ‘बॉडीगार्ड’ सलमान की बॉलीवुड में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। 2014 में आई फिल्म ‘किक’ सलमान की पहली फिल्म है, जो 200 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हुई है। सलमान की साल 2016 में आई फिल्म ‘सुल्तान’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। लेकिन बॉलीवुड के दबंग खान माने जाने वाले सलमान के लिए ‘ट्यूबलाइट’ अभी तक कुछ खास नहीं कर सकी है।

Salman Khan, Tubelight, Bollywood.
A still from the movie “Tubelight”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *