अमृतसरः किरपाल सिंह बडूंगर पर लगे सियासी दखलअंदाजी के आरोपों के बाद अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने उनका बचाव किया है। वल्टोहा ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर ने पगड़ी बेअदबी के खिलाफ आवाज़ उठा कर अपना फर्ज निभाया है क्योंकि वह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था के मुखी है और उन्होंने मीरी पीरी के सिद्धांत की पालना की है। आपको बता दें इससे पहले मंगवार को वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किरपाल सिंह बडूंगर को राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी थी। जिसके बाद अकाली दल ने अब बडूंगर का बचाव किया है।
अकाली दल ने किरपाल सिंह बडूंगर का किया बचाव, फर्ज निभा रहे बडूंगरः वल्टोहा
अमृतसरः किरपाल सिंह बडूंगर पर लगे सियासी दखलअंदाजी के आरोपों के बाद अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने उनका बचाव किया है। वल्टोहा ने कहा…
