दिल्ली-मथुरा ईएमयू ट्रेन में चाकूबाजी चलने से एक युवक की मौत, तीन गंभीर

दिल्ली-मथुरा ईएमयू ट्रेन की बोगी के फर्श और दरवाजों पर लगे खून के निशान देखकर आप घटना का अंदाजा लगा सकते हैं। चार युवक ईद…

दिल्ली-मथुरा ईएमयू ट्रेन की बोगी के फर्श और दरवाजों पर लगे खून के निशान देखकर आप घटना का अंदाजा लगा सकते हैं। चार युवक ईद को लेकर खरीदारी करने दिल्ली आए हुए थे। खरीदारी के बाद वे शाम को बल्लभगढ़ जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुए, इसी दौरान उन पर तीन युवकों और एक अधेड़ ने हमला कर दिया। जिसमें जुनैद की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं जब इनकी पिटाई की जा रही थी तो ट्रेन में सवार कई अन्य यात्री भी आरोपियों के साथ हो गए।
दिल्ली-मथुरा ईएमयू ट्रेन में चाकूबाजी चलने से एक युवक की मौत तीन गंभीर

बताया जाता है कि दिल्ली से सवार चारों युवक मोबाइल में गेम खेल रहे थे, इसी दौरान तुगलकाबाद स्टेशन पर तीन युवकों के साथ एक अधेड़ सवार हुआ। ट्रेन के खुलते ही चारों गेम खेल रहे युवकों पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर सभी उन्हें पीटने लगे और कई अन्य लोग भी उनके साथ हो गए। इसी दौरान आरोपियों मे से दो ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। घटना में घायल मोहसिन ने बताया कि पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। गंभीर रूप से घायल युवकों को आरोपियों ने चारों को असावटी रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल में भर्त्ती कराया। जहां जुनैद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर जीआरपी चौकी इंचार्ज का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। अभी तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *