यमुनानगर: कॉलेज से एक साथ घऱ लौट रही दो जिगरी सहेलियां अचानक बीच सड़क पर तड़पने लगी, राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाने के बाद पता चला कि दोनों ने एक साथ ज़हर खा लिया है, दोनों के पास अलग-अलग मगर एक जैसे सुसाईड नोट भी मिलें हैं, जो अपने-आप में कई सवालियां निशान खड़े कर रहें है। दोनों छात्राओं की आत्महत्या एक ऐसी पहेली बनकर रह गई है जो ना तो पुलिस को समझ आ रही है, और ना ही उनके परिजनों को। गुरूवार देर शाम यमुनानगर ट्रामासेंटर में एक एंबूलेंस बहुत तेजी से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही दो सहेलियों को लेकर पहुंची, दोनों की हालत बेहद नाज़ुक थी, ज़हर बहुत तेजी से दोनों के शरीर में फैल रहा था, दोनों दर्द से बुरी तरह कराह रही थी, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता डाक्टरों ने काजल और अन्नू नामक दोनों सहेलियों की हालत बिगड़ती देख उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मगर ट्रामासेंटर से निकलते ही काजल ने दम तोड़ दिया, और चंडीगढ़ के बीच रास्ते में अन्नु की सांसें भी थम गई।
यमुनानगर के गांव टोपरा कलां की काजल और अंबाला के गांव थंबड़ की अन्नू आपस में जिगरी दोस्त थी, दोनों यमुनानगर के जीएनजी कॉलेज से बी-कॉम सैकेंड ईयर में एक साथ पढ़ती थी, औऱ इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फैशन डिजाईनिंग का कोर्स भी एक साथ ही कर रही थी। अन्नू और काजल दिन में ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ ही रहती, दोस्ती का आलम यह था कि इक दूजे से जरा सी भी दूरी दोनों में से किसी को भी बर्दाश्त नहीं थी। गुरूवार भी दोनों अपने-अपने घरों में यह बोलकर आईं थी कि वह फैशन डिजाईनिंग की कलॉस में जा रही हैं। मगर फिर ना जाने ऐसा क्या हुआ कि फैशन डिजाईनिंग की कलॉस के बाद घर लौटते समय, दोनों एक साथ अलग-अलग सू-साईड नोट लिखें, और एक साथ ही ज़हर निगल लिया। दोनों को बीच सड़क तड़पता देख राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वो बच ना सकी।
खबर लगते ही कॉजल के घर मातम पसर गया, घर में मौत का सन्नाटा तो है मगर परिवार की पत्थराई आंखें मानो बहुत कुछ कह रही थी। कॉजल की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्हें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा, कि सुबह जो बेटी हंसती खेलती घर से कॉलेज के लिए निकली थी वह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकती है।
कॉजल की अचानक मौत के बाद परिवार को किसी पर शक नहीं है… कॉजल की माँ के मुताबिक मौत से कुछ घंटों पहले तक काजल काफी अच्छे मूड में थी… फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि कॉजल और अन्नू ने जिंदगी से मुंह मोड़कर मौत को गले लगा लिया..??
पुलिस के लिए भी यह सवाल गले की फांस बनते जा रहें है, कि आखिर कॉजल और अन्नू ने आत्महत्या क्यों की..?? लेकिन अगर दोनों के सुसाईड नोट को अगर ध्यान से देखा जाए तो ऐसी कई चीजें है, जो एक दूसरे से मिलती जुलती है। आईएं पहले जान लेते है कि दोनों ने अपने-अपने सू-साईड में लिखा क्या है..??
“प्रिय मम्मी पापा,
“मुझे माफ कर देना मैं आपकी लड़की अन्नु मरने जा रही हुँ पापा मम्मी मैं आप सबको बहुत प्यार करती थी और अपने भाईयों को भी.. पर मुझे गलत मत समझना मुझसे सब गुस्सा करते थे पापा जी मुझे पता है आप मुझसे बहुत प्यार करते हो पर मैं क्या करूं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा मैं बहुत परेशान हुँ खुद से खुद की जिन्दगी से रोज-रोज की मेरी वजह से घर में लड़ाई होना मैं नहीं देख सकती थी और हाँ पापा और मम्मी जैसे पिछली बार मेरी वजह से आप किसी और को मेरे घर से जाने की वजह बनाई थी अब ऐसा कभी मत करना क्योंकि ऐसा वैसा कुछ नहीं है मैं सिर्फ अपनी वजह से मरूंगी इसमें किसी की भी कोई गलती नहीं होगी चाहे आप हो या कोई और और हाँ रहना आप मेरे दो भाईयों के साथ मिलकर हमेशा खुश
BY अपना ख्याल रखना मैं अपनी वजह से आपको और दुःख नहीं दे सकती थी”

I love you mom, dad & bhai
…Anu / savita
कॉजल के सू-साईड नोट का मजमून कुछ इस तरह से हैं..
“मम्मी पापा मुझे माफ कर देना और मुझे गलत मत समझना मम्मी तुम ही कहा करती थी ना कि कुछ भी गलत करने से पहले मर जाना और आज मैं मर जाउंगी तो लोग ज्यादा बातें नहीं बनाएंगे अगर मैं किसी के साथ भाग जाती तो ज्यादा नाम खराब होता और नीरज भाई तुझे तो कभी मुझपर विश्वास ही नहीं हुआ और अगर मैं रहती तो भी ना विश्वास होता
अच्छा सब अपना ख्याल रखना Bye Bye और हाँ मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती थी और भाई नीरज मम्मी पापा नानी का ख्याल रखना और अच्छे से अपनी Study करना और मेरी मौत का कारण कोई नहीं है बस मैं जीना नहीं चाहती और आप लोगों को दुख नहीं देना चाहती और माफ कर देना”
…काजल
दोनों के सू-साईड नोट से साफ हो रहा है कि दोनों के परिवारों में उन्हें लेकर कुछ न कुछ ऐसा चल रहा था जिससे घर में लड़ाई झगड़ा होता था, दोनों ने ही अपने-अपने मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए सू-साईड नोट की शुरूआत की है, दोनों ही अपने मम्मी पापा और भाई से बेहद प्यार करने की बातें लिख रही है, और दोनों ही अपनी मौत का जिम्मेवार खुदको ठहरा रही है। कॉजल ने अपनी माँ को लिखा है कि “आप ही कहती थी कि कुछ भी गलत करने से पहले मर जाना” और सविता अपने पापा को लिख रही है कि“पिछली बार की तरह गलत मत समझना ऐसा वैसा कुछ नहीं है वह अपनी मर्जी से मर रही है” सू-साईड नोट मामले को साफ करने की बजाएं और पेचीदा बना रहें है, और सिर्फ इतना पता चल रहा है कि दोनों के हालात एक जैसे थे, दोनों एक ही चीज से परेशान थी, और दोनों अपनी-अपनी आत्महत्या के जरिए अपने परिवार में खुदको सही साबित करना चाह रही थी। जो भी हो दोनों की मौत का रहस्य आज नहीं तो कल पुलिस जांच में उजागर हो ही जाएगा, बहराल पुलिस ने कॉजल और अन्नू के सू-साईड नोट अपने कब्जे में लेकर दोनों की आत्महत्या के पीछे छिपे राज़ खंगालने शुरू कर दिए है।
कॉजल अपने सू-साईड नोट में नीरज नामक अपने जिस भाई को लिख रही है कि उसे ना तो जीते जी उसपर विश्वास हुआ और ना मरने के बाद होगा, उस भाई का कहना है कि मरने से पहले कॉजल ने उसे फोन कर बुलाया था, कि उसकी तबियत खराब है वह उसे आकर ले जाएं। मगर जब वह उसे लेने पहुंचा, तो वह उसे नहीं मिली। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। नीरज कॉजल और उसकी सहेली अन्नू को अच्छी तरह से जानता है, कि दोनों एक साथ पड़ती थी और फैशन डिजाईनिंग का कोर्स भी सीख रही थी।

कॉजल की माँ का कहना है कि उसकी बेटी गलत नहीं थी, अगर वह गलत होती तो गांव का कोई इंसान तो उसकी बुराई करता। कॉजल की माँ ने यह भी बताया कि उनके घर तो गेहूं में रखने वाली दवा भी नहीं है, तो वह कैसे मान लें की उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
कॉजल का परिवार मीडिया को ब्यान दे रहा है कि उनकी बेटी हंसती खेलती घर से कॉलेज के लिए निकली थी, और वह सू-साईड जैसा कदम उठा ही नहीं सकती। वही पुलिस जांच अधिकारी की माने तो कॉजल के परिवार ने पुलिस में ब्यान दिया है, कि कॉजल की मानसिक स्थिती ठीक नहीं थी.. वह किसी निजी कारण को लेकर तनाव में चल रही थी। दोनों ही बातें एक दूसरे से उलट है, खैर फिल हाल तक अन्नू के परिजन यमुनानगर नहीं पहुंचे है, लिहाजा पुलिस दोनों पक्षों के ब्यान लेने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात बोल रही है।
