22 जून 2017 का दिन पंजाब की राजनीति की इतिहास में याद रखा जाएगा !क्योंकि राजनीति का ऐसा संग्राम शायद ही पंजाब की इतिहास में कभी हुआ होगा ! ये सिर्फ सियासत का ही संग्राम नहीं था बल्कि यहां पर विधायकों को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ गया..दरअसल सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को सदन से पूरे दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया..जिसके बाद शुरू हुआ विपक्ष के विधायकों का हंगामा !हंगामे को देखते हुए मार्शल ने उन्हें जबरन बाहर किया, आरोप है कि विधायकों के साथ मार्शल ने मारपीट भी की और इस दौरान विधायक पिरमल सिंह की पगड़ी भी उतर गई ! जिसके बाद सियासत का अखाड़ा बना पंजाब विधानसभा !

आम आदमी पार्टी के विधायक सदन के बाहर फर्श पर लेट गए..नारेबाजी की गई और स्पीकर पर धक्केशाही का आरोप भी लगाए गए ! मामला यहीं नहीं थमा फर्श पर बैठकर प्रदर्शन कर रही महिला विधायक को भी महिला मार्शलों ने उठा लिया जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ ली !

हालांकि इस हंगामे के कुछ ही देर बाद अकाली दल को भी सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया !सदन से बाहर आए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मोर्चा खोल दिया ! सुखबीर बादल ने स्पीकर को गुंडा बताया और इस दिन को पंजाब की राजनीति का काला दिन करार दिया !

