ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। युवाओं को रोजगार नहीं दिए गए। जाट आरक्षण के नाम पर भाजपा सरकार ने जाटों को धोखा देने का काम किया, वहीं आरक्षण के नाम पर हिंसा में कई लोगों की जान चली गई।
दरअसल, अभय चौटाला ने जेजेपी सहित दूसरे दलों से आए कई नेताओं को इनेलो पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने आगे कहा कि, जिस राम रहीम ने पूरे प्रदेश में भाजपा को अपना समर्थन देकर सरकार बनवाई, उन्हें भी बीजेपी ने इनाम देने के बजाय धोखा देकर जेल में डालने का काम किया। साथ ही पंचकूला में हजारों बाबा समर्थकों को गोलियों से भून दिया गया।

